“ ना बंगला, ना गाड़ी , बस जनता का भरोसा चाहिए” आर. के. मिश्रा बोले : मिथिला की गरिमा बचाने और दरभंगा के घाव भरने आया हूं।अगर मैं जीता तों वेतन का पैसा भी गरीबों में बांट दूंगा।
“ ना बंगला, ना गाड़ी , बस जनता का भरोसा चाहिए” आर. के. मिश्रा बोले : मिथिला की गरिमा बचाने और दरभंगा के घाव भरने आया हूं।अगर मैं जीता तों वेतन का पैसा भी गरीबों में बांट दूंगा।
“ ना बंगला, ना गाड़ी , बस जनता का भरोसा चाहिए”
आर. के. मिश्रा बोले : मिथिला की गरिमा बचाने और दरभंगा के घाव भरने आया हूं।अगर मैं जीता तों वेतन का पैसा भी गरीबों में बांट दूंगा।
दस्तक 7मीडिया /गुड्डू राज
जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पुर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आर. के. मिश्रा ने आज दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा“यदि मैं विधायक बनता हूं, तो पूरे कार्यकाल में न सरकारी गाड़ी लूंगा, न बंगला। केवल वेतन लूंगा और वह भी गरीबों की सेवा में दूंगा। जनता की सेवा ही मेरा असली बंगला और गाड़ी होगा ।
प्रत्याशी श्री मिश्रा ने कहा कि दरभंगा नगर विधानसभा आज एक व्यक्ति के शिकंजे में जकड़ी हुई है, जिसने मिथिला की गरिमा और सामाजिक शिष्टाचार को आघात पहुंचाया है।
“हसन चौक की घटना सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरी मिथिला की संस्कृति का अपमान है। एक बाहरी मानसिकता मिथिला की विरासत को दूषित कर रही है। हमारी मिट्टी और पानी हिंदू-मुस्लिम सभी के लिए समान है , और यही हमारी असली पहचान है।”
उन्होंने कहा कि हसन चौक पर सात परिवारों के घर जलते देख वे विचलित थे।
“मैं माइक से भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रहा था, तभी विधायक समर्थकों ने धक्का-मुक्की कर रोकने की कोशिश की। यह आचरण निंदनीय है और मिथिला की परंपरा के खिलाफ है।”
मिश्रा ने शहर की दुर्दशा पर भी तंज कसा और कहा कि “दरभंगा की सड़कें ‘दाद’, नाले का गंदा पानी ‘खाज’, और चारों ओर फैला कचरा ‘खुजली’ बन गया है। अब जनता इस बीमारी का इलाज जन सुराज से चाहती है। पिछले बीस सालों की उपेक्षा ने शहर को तोड़ दिया है।”
उन्होंने महागठबंधन और एनडीए दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की राजनीति केवल शो और रोड शो तक सीमित है “यदि भाजपा विधायक ने ईमानदारी से काम किया होता, तो आज रोड शो करने की जरूरत नहीं पड़ती। यह रोड शो विकास नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को तोड़ने की साज़िश है। मैंने पुलिस सेवा में हमेशा शांति और अनुशासन बनाए रखा, और विधायक बनने के बाद भी वही सख़्ती जारी रखूंगा।”
श्री मिश्रा ने वीवीआईपी दौरों से उत्पन्न अव्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि “दरभंगा शहर आज रैलियों के कारण थम गया है। योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी यादव के आगमन पर सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, यहां तक कि मरीज भी फंसे रहे। सवाल यह है ,इन परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा?”
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में श्री मिश्रा ने कहा कि
“मैंने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत मौन यात्रा से की थी, और इस चुनावी शोर में इसका अंत भी मौन रखकर कर रहा हूं। मेरा मौन ही जनता के लिए संदेश है बदलाव का।”
उन्होंने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिलता हे तों मैं तन मन धन से आप लोंगों के सेवा में लगा रहूंगा।