ब्रेकिंग खबर :दरभंगा में बाल सुधार पर्यवेक्षण गृह से 12 बच्चे फरार, गार्ड पर हमला कर दीवार फांदकर भागे थे , पुलिस ने 6 को पकड़ा, 6 बच्चे अब भी फरार 1

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। लहेरियासराय स्थित बाल सुधार पर्यवेक्षण गृह से मंगलवार की देर रात 12 बच्चे फरार हो गए।

सूत्रों के अनुसार, देर रात बच्चों ने गार्ड पर अचानक हमला कर दिया और मौके का फायदा उठाते हुए दीवार फांदकर भाग निकले। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) जगुनाथ रेडडी जला  रेड्डी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गईं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 6 बच्चों को पकड़कर वापस बाल सुधार गृह लाया है, जबकि 6 बच्चे अभी भी फरार हैं।

एसएसपी  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शेष बच्चों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जा रही है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि भागे हुए बच्चे अलग-अलग गंभीर और सामान्य अपराधों के मामलों में बाल सुधार पर्यवेक्षण गृह में रखे गए थे। फिलहाल पुलिस टीमों द्वारा दरभंगा शहर के विभिन्न इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हे ,इससे पुर्व हाल के दिनों में बच्चे ने आत्महत्या भी की थी।