अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार,बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के कोइलाजन गांव में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी कट्टे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी की पहचान दुर्गा कुमार पासवान पुत्र बिंदे पासवान, निवासी कोइलाजन, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस को उक्त अपराधी के घर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दुर्गा के गतिविधि पर शंका व्यक्त करते हुए जब उसके घर की तलाशी ली गई तो आलमीरा में छुपा कर रखा एक लोडेड देशी कट्टा मिला।घर पर ही अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हथियार उनके पास कहां से आया और इसका उपयोग किस लिए किया जाता है। वाहन जांच और गश्ती दल में एस आई शशिभूषण रजक के साथ सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।