कटिहार की महानंदा नदी में एक महिला के डूबने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम हुई इस घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम महिला की तलाश में जुटी है। महिला की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र के औरलाबाड़ी गांव निवासी रोहित मंडल की पत्नी प्रियंका देवी (लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद की तस्वीरें देखें… परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल।  परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल।

सीओ शिखा कुमारी। एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी।

एसडीआरएफ टीम खोजबीन में जुटी। जानकारी के अनुसार, प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा में खेती का काम करने गई थीं। खेत से काम खत्म कर घर लौटते समय महानंदा नदी में उनकी नाव पलट गई। नाव पर सवार अन्य चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन प्रियंका देवी नदी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबाड़ी गांव पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। एसडीआरएफ की टीम लगातार महिला के शव की खोजबीन कर रही है।