जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान में लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान में लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान में लिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में जीविका के माध्यम से धुआंधार मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
आज मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर पंचायत में सैकड़ों जीविका दीदियों ने एकत्र होकर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। उन्होंने आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में हर मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
दीदियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक मत की कीमत होती है — एक वोट से भी हार-जीत का निर्णय संभव है।
जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर निर्भीक होकर मतदान करें। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त करने का अवसर है। आइए, शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।