मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वाजितपुर शाखा में आज मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नामित चुनाव आइकन मणिकांत झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें मणिकांत झा, अकादमिक कॉर्डिनेटर शशांक श्रीवास्तव, बिनोद कुमार झा सत्यनारायण तथा श्रीमती सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

मुख्य अतिथि श्री मणिकांत झा का स्वागत श्री शशांक श्रीवास्तव द्वारा पाग चादर से किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक पंकज कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता के रूप में  मणिकांत झा ने कहा कि मतदान नागरिकों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य है। लोकतंत्र की सच्ची मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे।