विरोधियों में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से मची खलबली:एनडीए समर्थित प्रत्याशी प्रो विनय चौधरी
विरोधियों में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से मची खलबली:एनडीए समर्थित प्रत्याशी प्रो विनय चौधरी
विरोधियों में एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से मची खलबली:एनडीए समर्थित प्रत्याशी प्रो विनय चौधरी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी एवं विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता और अपनी हार तय देख विरोधी दल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं तथा फर्जी वीडियो के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं।
उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विरोधियों को जनता पहले ही नकार चुकी है, जिससे घबराकर वे अब भ्रामक प्रचार में जुट गए हैं। कभी विद्यालय या हॉस्पिटल चोरी की बात करते हैं, तो कभी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ फर्जी वीडियो वायरल कर रहे हैं।
श्री चौधरी ने कहा कि अधिकांश जनप्रतिनिधि मेरे साथ है ।
एनडीए सरकार में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का असर है कि हर वर्ग के मतदाताओं का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से वे पुनः सेवा का अवसर प्राप्त करेंगे।
विधायक ने विश्वास जताया कि बेनीपुर की जागरूक जनता विकास और स्थिरता के पक्ष में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी।