गौड़ा बौराम सीट पर बड़ा उलटफेर, वीआईपी ने आरजेडी के अफजल अली खान को दिया समर्थन, चुनावी समीकरण में आया बड़ा मोड़

दस्तक7मिडिया, बिरौल/गौड़ा बौराम, दरभंगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की गौड़ा बौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन के भीतर पिछले कई दिनों से बनी संशय की स्थिति आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गई। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संयोजक मुकेश सहनी ने बिरौल स्थित अपने निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर दी।
मुकेश सहनी ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करने का बड़ा संकल्प लेते हुए कहा,”हम बिहार में भाजपा को रोकने का काम करेंगे।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वीआईपी के उम्मीदवार और उनके छोटे भाई संतोष सहनी ने दिलेरी का परिचय दिया और उम्मीदवारी पद को त्याग कर महागठबंधन धर्म का पालन करते हुए अफजल अली खान को जीताने में सहयोग करेंगे। बिहार में भाजपा को रोकने के बाद महागठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी जी मुख्यमंत्री और अतिपिछड़ा का बेटा डीपीटी सीएम बनेगा।भाजपा को रोकने के लिए वीआईपी अफजल अली खान को समर्थन देने का फैसला किया है।

इधर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के इस निर्णायक कदम ने गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के चुनावी समीकरण को फिर से बदल दिया है। गौड़ा बौराम सीट पर अब मुकाबला आमने-सामने होता दिख रहा है, हालांकि जनसुराज के उम्मीदवार डॉ इफ्तिखार के समर्थकों ने हम किसी से कम नहीं होने का दावा कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सुजीत कुमार सिंह (भाजपा), अफजल अली खान (RJD), और के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। यह सीट अब चुनाव के सबसे दिलचस्प और महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक बन गई है।