सिमरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, 2 अपराधी गिरफ्तार
सिमरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, 2 अपराधी गिरफ्तार
सिमरी पुलिस की बड़ी कामयाबी 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया लूटकांड का सफल उद्भेदन, 2 अपराधी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
मंगलवार को सिमरी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर लूटकांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया हैं। इस मामले में मंगलवार को सदर एसडीपीओ टू शुभेंदु कुमार सुमन ने सिमरी थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सोमवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के बस्तवाड़ा गांव से श्याम कुमार अपने दो दोस्तों के साथ हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जिसके बाद बस्तवाड़ा स्थित रंजीत कुमार के बोरिंग के पास घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया हथियार का भय दिखाकर उनकी ग्लेमर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन लूट लिए। जिसके बाद पीड़ित श्याम कुमार के लिखित बयान पर सिमरी थाना में कांड मामला दर्ज किया गया। वही घटना का उद्भेदन करने के लिए सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना के मात्र 6 घंटे के भीतर छापेमारी कर मामले में संलिप्त दो अपराधी मब्बी थाना क्षेत्र के शीशो पश्चिमी निवासी अवधेश कुमार गहुमी शिवधारा निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल और टेक्नो कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल और दो अन्य एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।एसडीपीओ शोभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने अवैध हथियारों के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी दी कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, एसआई शशिशंकर कुमार, वशिष्ट कापर, लाल कृष्ण यादव, पन्ना लाल सिंह, अमरजीत कुमार और मनोज कुमार शामिल थे।