गायघाट और क्षेत्र के विकास के लिए जेडीयू प्रत्याशी कोमल को जिताएं : चिराग

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

बेरुआ में चिराग पासवान ने जेडीयू प्रत्याशी कोमल सिंह के लिए वोट मांगने सभा का आयोजन किया। हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग को देखने के लिए बड़ी भीड़ उमड़ी।

उन्होंने एनडीए समर्थित और पार्टी प्रत्याशी कोमल सिंह को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। बगैर प्रचार-प्रसार के ही हेलीकॉप्टर से पहुंचे चिराग पासवान को देखने और सुनने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जिससे बेरुआ-मैदान अस्त व्यस्त नजर आया। जैसे ही चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर उतरा।

चारों ओर से लोग दौड़कर पहुंच गए और चिराग भैया जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित एनडीए के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यहां सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जो अपने परिवार को नहीं संभल सका।‌ वह और किसे संभाल पाएगा। उन्होंने गायघाट से एनडीए समर्थित और जेडीयू पार्टी के प्रत्याशी कोमल सिंह को तीर छाप पर वोट देकर भारी मतों से जितने की अपील की। सभा में आए लोगों का उत्साह देखकर चिराग पासवान ने कहा कि यहां की धरती से कोमल सिंह को भारी मतों से जीतकर विधानसभा में जाएंगे और क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में वैशाली सांसद वीणा देवी और विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रत्याशी कोमल सिंह ने गायघाट की विकास और यहां के लोगों की सम्मान के लिए वोट देने की अपील की। इस मौके पर अवधेश सिंह, श्रीकांत पासवान, मनोज सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र पासवान, मिथुन सिंह, सत्येंद्र सिंह, गणेश सिंह, रमैया सिंह, अजय भूषण दिवाकर, उमेश सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।