आज शाम थम जाएगा बिहार चुनाव प्रचार का शोर, आदर्श आचार संहिता पर ‘पैनी नज़र’, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
आज शाम थम जाएगा बिहार चुनाव प्रचार का शोर, आदर्श आचार संहिता पर ‘पैनी नज़र’, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
आज शाम थम जाएगा बिहार चुनाव प्रचार का शोर, आदर्श आचार संहिता पर ‘पैनी नज़र’, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार विधानसभा आम चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का शोर आज, मंगलवार, 4 नवंबर को शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके साथ ही, 6 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है।
चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होते ही किसी भी तरह के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। निर्वाचन पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और चुनावी प्रेक्षकों की टीमें सभी निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी करेंगी।
इस ‘शांत अवधि’ के दौरान, लाउडस्पीकर, चुनावी सभाओं, रोड शो और किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल घर-घर जाकर व्यक्तिगत जनसंपर्क की अनुमति होगी, लेकिन इसकी भी सख्त निगरानी की जाएगी।
निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए अंतर-जिला के सीमाओं को सील कर दिया गया है। मतदाताओं को संदेश देने के लिए अंतिम प्रयास
प्रचार समाप्त होने से ठीक पहले, सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नेता और स्टार प्रचारकों ने मतदाताओं को लुभाने के लिए आज अंतिम समय तक ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो किए।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले, समर्थकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छोटी-छोटी पद यात्राएं और रैलियां निकालकर लोगों से लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर मतदान करने का संदेश दिया। प्रचार थमने के बाद, अब सभी उम्मीदवारों का ध्यान बूथ प्रबंधन और डोर-टू-डोर कैंपेन पर केंद्रित हो जाएगा ताकि 6 नवंबर को होने वाले मतदान में अधिकतम वोटिंग सुनिश्चित की जा सके।