बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार ऑडिटोरियम भवन, प्रेक्षागृह दरभंगा में जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिले में मतदान की तिथि 06 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। मतदान प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे तक होगा। निर्वाचन कार्यों की सतत निगरानी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष 04 नवम्बर से 07 नवम्बर 2025 तक निरंतर संचालित रहेगा।
जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी जिला नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। नियंत्रण कक्ष में मीडिया सेंटर भी संचालित होगा, जिसके लिए आवश्यक उपकरण एवं टीवी स्क्रीन स्थापित किए गए हैं।
नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारियों के रूप में सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) बालेश्वर प्रसाद, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी दरभंगा
की प्रतिनियुक्ति की गई है।
विधानसभा-वार नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर इस प्रकार हैं
• कुशेश्वरस्थान – 06272-222367
• गौड़ाबौराम – 06272-222368
• बेनीपुर – 06272-240011
• अलीनगर – 06272-222343
• दरभंगा ग्रामीण – 06272-222346
• दरभंगा – 06272-240010
• हायाघाट – 06272-222384
• बहादुरपुर – 06272-222385
• केवटी – 06272-222386
• जाले – 06272-222387
दिनांक 05 नवम्बर 2025 को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मी विधानसभावार सभी सेक्टर पदाधिकारियों के माध्यम से प्रातः 10:00 बजे से प्रत्येक घंटे मतदान कर्मियों एवं पुलिस बल की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करेंगे।
नियंत्रण कक्ष में तकनीकी कार्यों का निष्पादन भी किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं —
• Ele Traces App, PO App एवं Sector App के माध्यम से मतदान पर्यवेक्षण।
• वेबकास्टिंग का शत-प्रतिशत अनुश्रवण।
• समाधान पोर्टल एवं ई-मेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन।
नियंत्रण कक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि सभी मतदान केंद्रों से एप के माध्यम से वोट कास्ट अपडेट समय पर प्राप्त हो रहे हों तथा उनका निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा हो। मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे पर मतदान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
वरीय पुलिस अधीक्षक के स्तर से 10 सेक्शन पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति नियंत्रण कक्ष में की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।