मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग सख्त, पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सुहाग हटाए गए
मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग सख्त, पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सुहाग हटाए गए
मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद चुनाव आयोग सख्त, पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सुहाग हटाए गए
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में राजद समर्थक नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना के बाद पुलिस की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने के बाद पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सुहाग (IPS, 2020 बैच) को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
वहीं, उसी बैच के अधिकारी अपराजित (IPS, 2020 बैच), जो अब तक पटना यातायात एसपी के रूप में तैनात थे , को अगले आदेश तक पटना ग्रामीण एसपी का कार्यभार सौंपा गया है।
चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर की है। इस क्षेत्र में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और संवेदनशील माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मोकामा सीट पर एक ओर राजद प्रत्याशी वीणा देवी, जो पूर्व बाहुबली सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं, तो दूसरी ओर एनडीए समर्थित अनंत सिंह मैदान में हैं। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
अनंत सिंह इस समय जेल में हैं, लेकिन मोकामा विधानसभा सीट राजनीतिक रूप से ‘हॉट सीट’ बनी हुई है। ऐसे में आयोग ने कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार से जवाब तलब किया था। इसी के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
दरभंगा शहरी विधानसभा से नफीसुल हक रिंकू मैदान में,प्रेसर कुकर छाप पर चुनावी तैयारी तेज,हजारों लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक,नफीसुल हक रिंकू,बोले– यह सत्ता नहीं,सम्मान की लड़ाई है
बुलडोज़र बाबा का दरभंगा में शक्ति प्रदर्शन , एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में योगी आदित्यनाथ का भव्य रोड शो, जनता से की “डबल इंजन सरकार” को जिताने की अपील