विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा पुलिस हुई अलर्ट, ग्रामीण एसपी और डीएसपी बेनीपुर ने किया फ्लैग मार्च

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में बहेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहेड़ा बाजार एवं बेनीपुर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान बहेड़ा थानाध्यक्ष, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी, साथ ही केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और आम जनता में शांति एवं विश्वास का माहौल बनाए रखना था।
पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की तथा असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।