भरवाड़ा में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी,थानाध्यक्ष सिंहबाड़ा ने इलाज के लिये भेजा सीएससी।
भरवाड़ा में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी,थानाध्यक्ष सिंहबाड़ा ने इलाज के लिये भेजा सीएससी।
भरवाड़ा में बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी,थानाध्यक्ष सिंहबाड़ा ने इलाज के लिये भेजा सीएससी।
सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में सोमवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक ब्रह्मपुर बजरंग चौक मैदान से भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम से अपने घर वापस आ रहे थे। जिसके बाद दुर्घटना का शिकार हो गए वही बाइक सवार के पीछे आ रही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में दोनों युवकों को अबिलंब इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएससी पहुंचाया। जहां चिकित्सा अधिकारी डा संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा प्रेमचंद ने युवक सुजीत कुमार की हालत गंभीर बताइ है। बताया गया है कि भरवाड़ा निवासी बीस वर्षीय सुजीत कुमार और सोनू कुमार ब्रह्मपुर बजरंग चौक पर आयोजित स्थानीय विधायक सह बीजेपी प्रत्याशी जीवेश कुमार के पक्ष में आयोजित भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहे थे। सनहपुर श्याम चौक से आगे जैसे ही गाड़ी आई कि बगल से एकाएक आये टोटो से बचने के क्रम में बाइक चालक का संतुलित बिगर गया। घबराकर बाइक सवार असंतुलित हो गया और तेज रफ्तार से आ रही बाइक दूर तक सड़क पर घसीटाने लगी। इसी दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश अवस्था में लहुलुहान हो गये। पीछे से आ रही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने दोनों की मदद शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।