ब्रेकिंग खबर :दरभंगा में एयरटेल पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर से 3.22 लाख रुपये छीने, 24 घंटे में खुलासा करने का निर्देश
ब्रेकिंग खबर :दरभंगा में एयरटेल पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर से 3.22 लाख रुपये छीने, 24 घंटे में खुलासा करने का निर्देश
ब्रेकिंग खबर :दरभंगा में एयरटेल पेमेंट बैंक डिस्ट्रीब्यूटर से 3.22 लाख रुपये छीने, 24 घंटे में खुलासा करने का निर्देश
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। ताजा मामला बिरौल अनुमंडल क्षेत्र से सामने आया है, जहां बिरौल हाटी पिपरा मार्ग पर सोनबरसा पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एयरटेल पेमेंट बैंक के एक डिस्ट्रीब्यूटर को निशाना बनाया और उनसे 3 लाख 22 हजार रुपये लूट लिए।
घटना उस समय हुई जब पोखराम निवासी डिस्ट्रीब्यूटर प्रेम चन्द्र चौधरी अपने काम से लौट रहे थे। सोनबरसा पुल के पास, दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोका। पिस्टल का भय दिखाकर, अपराधियों ने प्रेम चन्द्र चौधरी के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बैग में कुल 3,22,000 रुपये (तीन लाख बाईस हजार रुपये) की राशि थी।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मणि चन्द्र दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।डिस्ट्रीब्यूटर प्रेम चन्द्र चौधरी ने एसडीपीओ के समक्ष पूरी घटना की जानकारी दी।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।मौके पर पुलिस ने गहन तहकीकात शुरू कर दी है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
इस गंभीर आपराधिक घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक ने की है। उन्होंने घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए बिरौल थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस लूटकांड का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन किया जाए।