बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा ब्रीफिंग
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सुचारू एवं सफल संचालन को लेकर आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
बैठक में पोल्ड ईवीएम/वीवीपैट के संग्रहण, मतदान केंद्रों की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था के संधारण एवं निर्वाचन कार्य की संपूर्ण व्यवस्था पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी अधिकारी ELE-Trace App ऑन रखेंगे तथा आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन कार्य को निर्विघ्न संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि यदि मॉक पोल के दौरान ईवीएम रिप्लेसमेंट की आवश्यकता हो तो सेक्टर पदाधिकारी स्वयं जाकर जांच करें। मतदान दिवस पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। वेबकास्टिंग बाधित न हो, इसके लिए सभी केंद्रों पर जनरेटर की भी व्यवस्था रहेगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टी ईवीएम प्राप्त करने के बाद सीधे मतदान केंद्रों पर ही प्रस्थान करेंगी। सभी प्रेसीडिंग ऑफिसर फॉर्म 17(C) पोलिंग एजेंट से प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे एवं हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट देंगे। मॉक पोल का डाटा डिलीट कराना भी अनिवार्य होगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन का ठहराव वर्जित रहेगा।
ईवीएम ले जाते समय किसी अधिकारी को घर, ढाबा या रेस्टोरेंट में रुकना प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी मतदान केंद्र पर विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्काल वरीय पदाधिकारी एवं जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित किया जाए। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से संयम एवं विवेकपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि हर कार्रवाई कानूनी दायरे में रहकर की जानी चाहिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।