ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया SST चेकपोस्टों का निरीक्षण, वाहन जांच में बरती जा रही कड़ाई
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया SST चेकपोस्टों का निरीक्षण, वाहन जांच में बरती जा रही कड़ाई
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने किया SST चेकपोस्टों का निरीक्षण, वाहन जांच में बरती जा रही कड़ाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नरबांध SST चेकपोस्ट एवं बलहा SST चेकपोस्ट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त स्टैटिक निगरानी टीम (SST) के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रकार के वाहनों की सघन जांच, रजिस्टर संधारण तथा चुनाव आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक वाहन की जांच सतर्कता से की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु या नगद राशि का परिवहन न हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैनात कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता और शालीन व्यवहार बनाए रखने की भी हिदायत दी।