निर्दलीय महताब आलम ने महागठबंधन प्रत्याशी श्याम भारती को दिया समर्थन,कहा भाजपा को हराकर तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री।
निर्दलीय महताब आलम ने महागठबंधन प्रत्याशी श्याम भारती को दिया समर्थन,कहा भाजपा को हराकर तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री।
निर्दलीय महताब आलम ने महागठबंधन प्रत्याशी श्याम भारती को दिया समर्थन,कहा भाजपा को हराकर तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित सीपीआई(एम) प्रत्याशी श्याम भारती को बड़ा समर्थन मिला है। निर्दलीय उम्मीदवार महताब आलम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके पक्ष में समर्थन की घोषणा की।
प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद और सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम, पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी तथा महागठबंधन प्रत्याशी श्याम भारती मौजूद रहे।
मोहम्मद सलीम ने कहा कि बिहार की राजनीति हमेशा देश को दिशा देती रही है। आज जब देश महंगाई, बेरोजगारी और असमानता से जूझ रहा है, तब बिहार विधानसभा चुनाव देश में नई राजनीतिक राह तय करेगा। उन्होंने कहा कि “भाजपा और एनडीए की सरकार जनता के हित में नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है।”
राज्य सचिव ललन चौधरी ने कहा कि भाजपा महागठबंधन की एकजुटता से घबराई हुई है और गलत प्रचार फैला रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता सच जानती है और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को समर्थन देगी।
निर्दलीय उम्मीदवार महताब आलम ने कहा कि वे जनता का भारी समर्थन श्याम भारती के पक्ष में देखकर चुनाव से हटे हैं और अब पूरी ताकत से उन्हें जिताने का काम करेंगे।
प्रेस वार्ता में जनता से अपील की गई कि वे 4 नवम्बर को अनार कोठी पावर ग्रिड मैदान में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी की सभा में शामिल हों।
दरभंगा में कल होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य रोड शो ,एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ेगा जनसैलाब, शहर तैयार ऐतिहासिक आयोजन के लिए कार्यकर्ता तैयार।
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर दो पंचायत सचिव निलंबित