दरभंगा में कल होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य रोड शो ,एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में उमड़ेगा जनसैलाब, शहर तैयार ऐतिहासिक आयोजन के लिए कार्यकर्ता तैयार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य रोड शो कल, 04 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को दरभंगा में आयोजित होगा।
रोड शो की शुरुआत सुबह 10 बजे लोहिया चौक, लहेरियासराय से होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न स्थानों तक पहुँचेगा। आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। पूरा शहर भगवा झंडों, बैनरों और होर्डिंग्स से सजाया जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है, जिससे पूरा दरभंगा जनसमूह से गूंज उठेगा।
प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।