विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दरभंगा एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दरभंगा वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील इलाकों में किया गया। इस दौरान लहेरियासराय थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (CAPF) के जवान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
फ्लैग मार्च के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। जिले में शांति, सौहार्द एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति कानून व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च के दौरान आम नागरिकों से शांति बनाए रखने एवं निर्भय होकर मतदान करने की अपील भी की गई।
मुख्य बिंदु
• वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च।
• लहेरियासराय थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का निरीक्षण।
• CAPF एवं स्थानीय पुलिस बल की संयुक्त उपस्थिति।
• निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था।