जाले विधानसभा क्षेत्र में डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी का जन-हित संकल्प पत्र जारी

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

जाले विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद उस्मानी ने रविवार को भरवाड़ा रजा चौक स्थित पार्टी कार्यालय में अपना जन-हित संकल्प पत्र जारी किया।जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा को शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा डॉ. उस्मानी ने अपने संकल्प पत्र में सभी सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, काज़ी अहमद डिग्री कॉलेज को वित्तीय सहायता, टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट और आईटी व व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने की बात कही है। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त डायलिसिस, ईसीजी, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया गया है।वही महिला सशक्तिकरण और कृषि विकास पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण के तहत कौशल विकास केंद्र, स्वयं सहायता समूहों को कम ब्याज पर ऋण, महिला थाना और सरकारी जच्चा-बच्चा केंद्र स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। कृषि और सिंचाई के लिए सरकारी नलकूपों को पुनः चालू करने तथा कृषि आधारित लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया है। शेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और पारदर्शिता के लिए प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक व थाना स्तर पर जन निगरानी तंत्र लागू करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही, हर सरकारी अस्पताल के बाहर ‘जन भोजनालय’ खोलने का प्रस्ताव है, जहाँ ₹10 में पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उपलब्ध होगा।
डॉ. उस्मानी ने कहा, “मेरा उद्देश्य जाले को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान के रास्ते पर आगे बढ़ाना है। यह संकल्प पत्र जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।उन्होंने जाले के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे