सनातन विरोधी है महागठबंधन : नित्यानंद राय, भरवाड़ा में एनडीए प्रत्याशी जीवेश कुमार के समर्थन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया सभा
सनातन विरोधी है महागठबंधन : नित्यानंद राय, भरवाड़ा में एनडीए प्रत्याशी जीवेश कुमार के समर्थन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया सभा
सनातन विरोधी है महागठबंधन : नित्यानंद राय,
भरवाड़ा में एनडीए प्रत्याशी जीवेश कुमार के समर्थन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने किया सभा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को जाले विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में एनडीए प्रत्याशी जीवेश मिश्रा के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले मूर्ति विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। महागठबंधन के लोग गीता और रामायण को जलाते हैं, तथा काली माता और सीता माता को गाली देते हैं। ऐसे महागठबंधन को न भारत की जनता स्वीकार करेगी और न ही जाले के लोग। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की प्रशंसा करते हुए कहा कि जाले में जीवेश मिश्रा ही ऐसे व्यक्ति हैं जो हर दुख में सबके साथ खड़े रहे हैं। जाले विधानसभा में विकास की बयार बह रही है। भाजपा जिला मंत्री विजय चौधरी की संचालन और भाजपा नेता अंत्योदय सिन्हा के अध्यक्षता में आयोजित इस जनसभा में क्षेत्र के आम लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री हरि सहनी, सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव और राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता , सूरज गुप्ता , सहित कई वरिष्ठ एनडीए नेता मौजूद थे। वही बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र ठाकुर उर्फ चुन्नू ठाकुर ने इस जनसभा को भरवाड़ा के लिए ऐतिहासिक बताया। इसी क्रम में, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह 3 नवंबर 2025 को जाले प्रखंड के बजरंगी चौक स्थित ब्रह्मपुर में एनडीए प्रत्याशी जीवेश मिश्रा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा सुबह 11 बजे आयोजित होगी।