दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : विभिन्न थानों द्वारा कई वारंटी एवं अभियुक्त गिरफ्तार, चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु दरभंगा पुलिस द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न थानों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई वारंटी एवं प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

लहेरियासराय थाना की कार्रवाई

थाना पुलिस ने NBW वारंटी अभियुक्त
1. मोनू साहनी पिता जगेशर साहनी,
2. कुंदन साहनी पिता रंजन साहनी,
3. राहुल साहनी पिता रंजन साहनी उर्फ धीरज साहनी,
तीनों सा० पंडासराय थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त, NBW वारंटी अभियुक्त श्याम कुमार पिता ठक्कन साह उर्फ बलदेव साह, ग्राम मदारपुर थाना लहेरियासराय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

वाजितपुर थाना की कार्रवाई

वाजितपुर थाना पुलिस ने धारा 109 BNS के प्राथमिक अभियुक्त
1. प्यारे शाह पिता बिना शाह,
2. कुदुस शाह पिता मुस्तकिम शाह,
दोनों ग्राम मैना थाना वाजितपुर जिला दरभंगा को मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मुबारकगाछी से गिरफ्तार किया।

रैयाम थाना की कार्रवाई

रैयाम थाना कांड संख्या-63/25 धारा-109(1) के प्राथमिक अभियुक्त गोपाल मिश्रा पिता सीताराम मिश्रा सा० कमलपुर थाना रैयाम जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।

बहादुरपुर थाना की कार्रवाई

NBW वारंटी अभियुक्त
1. ललन साह पिता दसई साह सा० एकमिघाट,
2. रविशंकर चौधरी पिता कृष्णदेव चौधरी सा० दरहर,
दोनों थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा से गिरफ्तार किए गए।

घनश्यामपुर और एपीएम थाना की कारवाई 

आसूचना के आधार पर घनश्यामपुर थाना एवं CAPF पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से अवैध शराब की बरामदगी के लिए ग्राम दक्षिणी कसरौर से छापेमारी के क्रम में करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित ( गुड़की)शराब तथा APM थाना द्वारा ग्राम लबानी से करीब 450 लीटर अर्द्धनिर्मित (गुड़की) शराब को दरभंगा पुलिस ने विनष्ट किया हें।