बड़गांव, बिरौल के बाद अब जमालपुर और बहेड़ी में SST की कार्रवाई, लाखों की नकदी जप्त
बड़गांव, बिरौल के बाद अब जमालपुर और बहेड़ी में SST की कार्रवाई, लाखों की नकदी जप्त
बड़गांव, बिरौल के बाद अब जमालपुर और बहेड़ी में SST की कार्रवाई, लाखों की नकदी जप्त
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर दरभंगा जिले में निरंतर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत SST टीम द्वारा की गई जांच के दौरान ओमप्रकाश कुमार (अंचल अमीन, कीरतपुर अंचल) एवं अनिल कुमार (PTC, जमालपुर थाना) के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कुल ₹1 लाख 75 हजार की नकदी बरामद की गई। राशि को विधिवत जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुशील सैनी (RWD SDO, बेनीपुर) एवं अनिल रजक (पु.अ.नि, बहेड़ी थाना) के नेतृत्व में कुमहिया चौक SST चेक पोस्ट पर की गई जांच में ₹1 लाख 74 हजार की नकदी बरामद की गई है।
आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में यह लगातार चौथी बड़ी जब्ती है। इससे पूर्व बड़गांव और बिरौल थाना क्षेत्रों में भी SST टीम द्वारा संदिग्ध नकदी जब्त की जा चुकी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान बिना वैध प्रमाण के बड़ी नकदी के परिवहन पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।