कई थाना की पुलिस व CAPF का संयुक्त फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में दिखी सुरक्षा की सख्त तैयारियां

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

यह अभियान वरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में मोरो थाना, मनीगाछी थाना, रैयाम थाना एवं फेकला थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में संचालित किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस और CAPF के जवानों ने क्षेत्र में गश्ती कर स्थानीय लोगों को भयमुक्त माहौल में मतदान करने का संदेश दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए लगातार गश्ती, निगरानी एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान जारी रहेगा।