बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में जोनल पदाधिकारियों की बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में जोनल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जोनल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर भ्रमणशील रहें तथा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करायें ।उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य एक अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व है,प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी तत्परता एवं निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए।

बैठक में लगभग 60 से अधिक जोनल पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी को ई.वी.एम. (EVM) का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण (Hands-on Training) दिया गया तथा मॉक पोल (Mock Poll) एवं सी.आर.सी. (CRC) से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम रिप्लेसमेंट से संबंधित प्रक्रिया की भी जानकारी दी और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मतदान कार्य बाधित न हो।

बैठक में उपस्थित सभी जोनल दंडाधिकारी ने निर्वाचन की तैयारी को और सुदृढ़ बनाने हेतु निर्वाचन आयोग का दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।