हायाघाट में महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा “बिहार बदलेगा तो देश बदलेगा”
हायाघाट में महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा “बिहार बदलेगा तो देश बदलेगा”
हायाघाट में महागठबंधन प्रत्याशी ने चलाया सघन जनसंपर्क अभियान, पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने कहा “बिहार बदलेगा तो देश बदलेगा”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित सीपीआई(एम) प्रत्याशी श्याम भारती ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने निमैठी चौक, मुंशी चौक, भवानीपुर, रामपुर चक्का, नवटोल, अभिमानपुर, जोरजा, भंगही, रमौली, साधोपुर, परोरिया, बड़छीया, कटराही, हथौड़ी पेठीया, मक्कड़ीडीह, हथौड़ी बाजार, धोबापुर, बनसारा, भरवारी, जखरा, मानोपूर, समस्तीपुर टोला, चकवा, बेता आदि गांवों में जाकर जनता से मुलाकात की और महागठबंधन को समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर सिधौली और पहाड़पुर झाझरी में आयोजित जनसभा को सीपीआई(एम) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम तथा पार्टी के राज्य सचिव ललन चौधरी ने संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि “देश में आज संप्रदायिक ताकतें सत्ता पर काबिज हैं, यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बाद की दूसरी गुलामी जैसी स्थिति है। जैसे हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को देश से भगाया था, वैसे ही इस बार हमें तानाशाही प्रवृत्ति की इस सत्ता से लड़ना होगा।”
उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा बदलाव की धरती रहा है। “जब भी सत्ता बेलगाम हुई है, बिहार ने ही परिवर्तन का बिगुल फूंका है। इस बार भी बिहार भाजपा गठबंधन को परास्त कर देश में नया राजनीतिक संदेश देगा।”
पूर्व सांसद ने कहा कि महागठबंधन ने हायाघाट से एक कर्मठ, ईमानदार और जनता से जुड़े नेता कॉमरेड श्याम भारती को उम्मीदवार बनाया है, जो हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि “अब समय आ गया है कि पिछले 15 वर्षों से जनता को छलने वाले नेताओं को विदा कर दिया जाए और हायाघाट में सच्चे जनसेवक को जिताया जाए।”
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल विधानसभा का नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। “बिहार बचेगा तो देश बचेगा। जब संविधान का राज स्थापित होगा तभी किसानों, मजदूरों, छात्रों और युवाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी।”
सभा में वक्ताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता से लागू किया जाएगा और हर वर्ग के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।