दरभंगा में सक्रिय हुई सभी चेक पोस्टें , वाहनों की सघन जांच, दो दंडाधिकारी निलंबित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर दरभंगा जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दरभंगा के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आठ से अधिक स्टैटिक चेक पोस्ट सक्रिय किए गए हैं। सभी चेक पोस्टों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है तथा वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है।

लापरवाही बरतने के आरोप में दो एसएसटी टीम के दंडाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

स्थापित स्टैटिक चेक पोस्ट निम्नलिखित स्थलों पर कार्यरत हैं 

• बिठौली (मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच सीमा पर)
• राजे टोल प्लाजा (मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच पर)
• राजनगर सीमा (राजनगर-दरभंगा पथ पर)
• पुनाच (सहरसा-दरभंगा पथ पर)
• तिलकेश्वर थाना के पास (खगड़िया-कुशेश्वरस्थान पथ पर)
• जमालपुर के पास (समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर)
• चंदौना के पास (सीतामढ़ी-दरभंगा पथ पर)
• मोटगाह के पास (रोसड़ा-बहेड़ी पथ पर)

आज जसमलपुर, घेपुरा, केवटी, रोसड़ा-बहेड़ी पथ आदि स्थानों पर सैकड़ों वाहनों की जांच की गई।