बेनीपुर विधानसभा में प्रेक्षक मल्लिकार्जुन ए की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के संदर्भ में आज सामान्य प्रेक्षक श्री मल्लिकार्जुन ए (80 – बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र) की अध्यक्षता में निर्वाची कार्यालय, बेनीपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ-साथ निर्वाची पदाधिकारी श्री मनीष कुमार झा भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रेक्षक महोदय ने निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। साथ ही, उन्होंने आदर्श आचार संहिता के पालन, मतदाता सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा निर्वाचन कार्यों की समयबद्धता पर विशेष जोर दिया।

बैठक के समापन पर प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत दायित्वपूर्ण है, जिसे प्रत्येक अधिकारी को पूर्ण निष्ठा, सतर्कता और ईमानदारी से निभाना होगा।