बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : अर्द्धसैनिक बलों के कमांडरों के साथ बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : अर्द्धसैनिक बलों के कमांडरों के साथ बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 : अर्द्धसैनिक बलों के कमांडरों के साथ बैठक सम्पन्न, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडरों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित डिस्पैच सेंटरों की जानकारी साझा की गई तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि मतदान के दिन प्रत्येक मतदाता को अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि किसी मतदाता के पास EPIC उपलब्ध नहीं है, तो वे निम्नलिखित में से कोई एक वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक/डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आयुष्मान भारत या श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सरकारी या सार्वजनिक उपक्रम के सेवा पहचान पत्र, सांसद/विधायक पहचान पत्र तथा यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड।
बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडरों को भी मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।