हरपालपुर क्षेत्र में पवन बाली गली से जुड़ने वाली सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। यह सड़क मिघौली, भटौली धर्म, जोगापुरवा और पलिया सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि ये गड्ढे कभी भी किसी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनकी मांग है कि सड़क को शीघ्र दुरुस्त किया जाए ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।