एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० पदाधिकारियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश
एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० पदाधिकारियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश
एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० पदाधिकारियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, प्रभाकर तिवारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के थाना अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से पुलिस बल उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। यह आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा प्रतिनियुक्त किए गए स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) और फ्लाईंग स्क्वायड टीम (FST) पदाधिकारियों के संबंध में दिया गया है
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल के द्वारा जारी निर्देश मुख्य रूप से पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, बिरौल और थानाध्यक्ष, कुशेश्वर स्थान, तिलकेश्वर, नदी, घनश्यामपुर, जमालपुर, तथा बड़गांव थाना को दिए गए हैं। यह निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा प्रतिनियुक्त एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल उपलब्ध कराने के संबंध में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा फ्लाईंग स्क्वायड आदेश निर्गत किया गया है। 78-कु०स्थान विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० / अंचल अधिकारी (सीओ) बिरौल / कुशेश्वरस्थान / कुशेश्वर स्थान पूर्वी को पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे उपरोक्त प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के साथ 2/8 सी०ए०पी०एफ० (CAPF) फोर्स की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।
मिथिला को मिलेगा उप मुख्यमंत्री:-अश्विनी चौबे, बिहार एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे,तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री तो नहीं काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर होंगे
मूसलाधार बारिश ने छीना किसानों का निवाला, गौड़ा बौराम में धान की हजारों एकड़ फसल तबाह, कर्ज में डूबे किसान