मिथिला को मिलेगा उप मुख्यमंत्री:-अश्विनी चौबे, बिहार एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे,तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री तो नहीं काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर होंगे
मिथिला को मिलेगा उप मुख्यमंत्री:-अश्विनी चौबे, बिहार एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे,तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री तो नहीं काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर होंगे
मिथिला को मिलेगा उप मुख्यमंत्री:-अश्विनी चौबे,
बिहार एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे,तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री तो नहीं काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर होंगे
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/
सदर विधानसभा चुनाव कार्यालय में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा की बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व व मार्गदर्शन में विकास की गंगा बह रही है। पूरा बिहार इस समय विकास,सुशासन और स्थिरता के पथ पर अग्रसर है। इसके सामने महागठबंधन का कुनबा पूरी तरह बिखरा और असहाय दिखाई दे रहा है,जो एनडीए के विजयी रथ को रोकने में कहीं से भी सक्षम नहीं है। यह वही महागठबंधन है,जिसने 2005 से पहले बिहार में भय,खौफ,डर भ्रष्टाचार और अराजकता की सरकार चलाई थी—जिसे बिहार की जनता जंगलराज के नाम से याद करती है। नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी,मेरे और एनडीए के अनेक कर्मठ नेताओं ने उस खौफनाक दौर से बिहार को निकालकर विकास और सुशासन की दिशा दी। बिहार ने तब ठान लिया था कि अब भय और हिंसा नहीं,विकास ही पहचान होगा।।श्री चौबे ने याद दिलाया कि वर्ष 2005 में जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी चुनाव प्रचार के लिए बिहार आए थे,तब उन्होंने मुजफ्फरपुर कांड का उल्लेख करते हुए भागलपुर की चुनावी सभा में कहा था मेरा किसलय कोई लौटा दे। वाजपेयी जी के इन शब्दों ने पूरे बिहार में एनडीए की लहर पैदा कर दी थी,और जनता ने लालू शासन को उखाड़ फेंकने का काम किया था।पिछले 20 वर्षों (2005 से 2025) में बिहार ने एनडीए के नेतृत्व में निरंतर प्रगति की है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दृढ़ नीति,गृहमंत्री अमित शाह के कड़े कानूनों और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विकास कार्यों ने भारत को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। हम लोग जयप्रकाश नारायण जी की विचारधारा के अनुयायी है—भ्रष्टाचार और दुराचार से कभी समझौता नहीं किया। इसी सिद्धांत पर बिहार की जनता ने बार-बार एनडीए को जनादेश दिया,राजनीति में सुचिता बनी रहनी चाहिए। विश्वास व्यक्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश देगी,और नीतीश कुमार ही एनडीए के मुखिया होंगे। महागठबंधन देख रहा है मुंगेरीलाल का सपना चुनाव बाद तेजस्वी का ठिकाना होगा काल कोठरी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महागठबंधन के लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। बिहार में कोई भी भ्रष्टाचारी,दुराचारी और अपराध से जुड़ा व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। हां,इतना जरूर कहा जा सकता है कि तेजस्वी यादव चुनाव के बाद काल कोठरी के मुख्य कैदी जरूर बनेंगे,क्योंकि उनका असली ठिकाना वहीं है।उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पहले जनता को नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले का जवाब दें और जिन गरीबों की जमीन ली गई,उसे वापस करें,उसके बाद ही राजनीति की बात करें।आगे कहा कि बिहार की जनता 2005 में ही जाग चुकी है,अब वह दोबारा जंगलराज और डरावने खौफ के मंजर में लौटना नहीं चाहती। पिछले 20 वर्षों से एनडीए की सरकार ने बिहार को नई दिशा दी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य विकास की राह पर अग्रसर है। 2025 के चुनाव में भी एनडीए के जीतने के बाद एनडीए के मुखिया नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने कहा बिहार में नीतीश कुमार और देश में नरेंद्र मोदी की जोड़ी विकास की गंगा बहा रही है। दोनों के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी संजय सरावगी,दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर,विधानसभा प्रभारी मुकुंद चौधरी,विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कासंस्कार,मंडल अध्यक्ष पिंटू भंडारी उपस्थित थे।
अब नागरिक भी बनेंगे चुनाव के प्रहरी – “C-VIGIL” ऐप से करें सीधे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत, 100 मिनट में होगा समाधान, शिकायतकर्त्ता की पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
एस०एस०टी०/एफ०एस०टी० पदाधिकारियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश