दरभंगा शहरी सीट से बसपा उम्मीदवार दुर्गानंद महावीर नायक मैदान में,बोले–जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य, जाम,जलजमाव और बेरोजगारी को मुद्दा बनाएंगे दुर्गानंद नायक,कहा–ईमानदारी से करेंगे जनता की सेवा
दरभंगा शहरी सीट से बसपा उम्मीदवार दुर्गानंद महावीर नायक मैदान में,बोले–जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य, जाम,जलजमाव और बेरोजगारी को मुद्दा बनाएंगे दुर्गानंद नायक,कहा–ईमानदारी से करेंगे जनता की सेवा
दरभंगा शहरी सीट से बसपा उम्मीदवार दुर्गानंद महावीर नायक मैदान में,बोले–जनता की सेवा ही मेरा उद्देश्य,
जाम,जलजमाव और बेरोजगारी को मुद्दा बनाएंगे दुर्गानंद नायक,कहा–ईमानदारी से करेंगे जनता की सेवा
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। दरभंगा नगर (83) विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने दुर्गानंद महावीर नायक को उम्मीदवार बनाया है। दुर्गानंद नायक इन दिनों पूरे जोश के साथ जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। वे शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।चुनाव मैदान में उतरने के अपने फैसले पर उन्होंने कहा कि वे दलितों,अल्पसंख्यकों,मजदूरों,किसानों,व्यापारियों और समाज के सभी वंचित वर्गों की आवाज बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा बहन मायावती जी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है,उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ दरभंगा की जनता की सेवा करूंगा। मेरा मकसद किसी गलत काम में शामिल होना नहीं,बल्कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।दुर्गानंद नायक ने दरभंगा की प्रमुख समस्याओं पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शहर में जाम और जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है,लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद दरभंगा की हालत जस की तस है। यहां की रेलवे आरओबी का निर्माण अब तक अधूरा है। शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है,असल में शराब घर-घर पहुंच रही है। छोटे-छोटे बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं,इंजेक्शन और व्हाइटनर जैसे पदार्थों का सेवन बढ़ गया है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य में अपराध तेजी से बढ़ रहा है।व्यवसायियों की हत्या और आम लोगों पर हमले आम हो गए हैं। सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह असफल साबित हुई है। एमबीआई विभाग केवल चालान काटने में व्यस्त है,लेकिन शराबबंदी को सख्ती से लागू करने में नाकाम रहा है। जनता से अपील करते हुए दुर्गानंद नायक ने कहा दरभंगा की जनता एक बार हमें मौका दे,हम पूरी ईमानदारी से सेवा करेंगे। मैं दरभंगा में हाई कोर्ट की एक बेंच स्थापित करने की मांग करूंगा और इसके लिए धरना-प्रदर्शन तक करूंगा। इसके अलावा,कामेश्वर सिंह के नाम पर एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना भी जरूरी है,ताकि हमारे युवाओं को बेहतर शिक्षा का अवसर मिले।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय,समानता और विकास की बात करती है। हमारी पार्टी गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने के लिए बनी है। हमारे चुनाव चिन्ह ‘हाथी’ पर एक-एक वोट डालकर हमें मजबूत करें,ताकि हम दरभंगा को विकास के रास्ते पर आगे ले जा सकें। जनता के बीच अपने सादगी भरे व्यवहार और समाजसेवा की भावना के लिए जाने जाने वाले दुर्गानंद महावीर नायक ने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति में रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करना और दरभंगा को एक विकसित और स्वच्छ शहर बनाना है। इस अवसर पर मो सलाउद्दीन,राम किशोर पांडे आदि शामिल थे।