चुनावी माहौल में विश्वास कायम करने हेतु थानाध्यक्ष, सीओ और बीडीओ ने बढ़ाई सख्ती, निष्पक्ष चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान में आदर्श आचार संहिता के दौरान थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, सीओ गोपाल पासवान और बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य शांति व्यवस्था सुनिश्चित करना और जनता में सुरक्षा का एहसास बढ़ाना था।
चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक शक्ति का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष अंकित चौधरी (कुशेश्वरस्थान थाना), सीओ गोपाल पासवान और बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा द्वारा किया गया और इनके साथ बड़ी संख्या में पुलिसबल, सशस्त्र बल, और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
