विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बिरौल अनुमंडल में एरिया डोमिनेशन, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बिरौल अनुमंडल पुलिस क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बहाल करने के लिए अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, बड़गांव थानाध्यक्ष विनिता कुमारी के द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों के साथ मिलकर पुलिस दल ने अनुमंडल के कई संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के नेतृत्व में बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली

