बिहार विधानसभा चुनाव 2025, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और गौड़ा बौराम सीटों पर महासंग्राम

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के मद्देनजर, दरभंगा जिले की दो महत्वपूर्ण सीटों – 78 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और 79 गौड़ा बौराम विधानसभा में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इस बार दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 21 हजार 401 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) – संख्याबल पर एक नजर
सुरक्षित सीट 78 कुशेश्वरस्थान में कुल 2 लाख 59 हजार 799 मतदाता हैं, जो 300 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे।
कुल मतदाता- 2,59,799
पुरुष मतदाता-1,36,362
महिला मतदाता-1,23,435
अन्य- 2 है।
इसी प्रकार 79 गौड़ा बौराम विधानसभा में 296 मतदान केंद्रों पर कुल 2 लाख 61 हजार 602 मतदाता पंजीकृत हैं।
कुल मतदाता- 2,61,602
पुरुष मतदाता-1,38,396
महिला मतदाता-1,23,205
अन्य–1 है।
दोनों सीटों के सभी पंजीकृत मतदाता 06 नवम्बर 2025 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जो इन क्षेत्रों के राजनीतिक भविष्य की दिशा तय करेगा।

दुसरी ओर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
78 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) विधानसभा के लिए, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज की ओर से चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जा रहा है।
वहीं, 79 गौड़ा बौराम विधानसभा की कमान निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्रीमती मयंक सिंह ने संभाल रखी है, जो अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मतदान के सफल संचालन के लिए जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं।
पूरे अनुमंडल की निगाहें अब 6 नवम्बर 2025 पर टिकी हैं, जब इन दोनों महत्वपूर्ण सीटों पर जनता अपना जनादेश देगी।