जीविका दिदियां ने संभाला मोर्चा! मतदाता चेतना जन जागृति सभा के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
जीविका दिदियां ने संभाला मोर्चा! मतदाता चेतना जन जागृति सभा के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
जीविका दिदियां ने संभाला मोर्चा! मतदाता चेतना जन जागृति सभा के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
आगामी 06 नवंबर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन के महापर्व में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जीविका दिदियां ने कमान संभाल ली है। इसी क्रम में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देशन तथा जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी के मार्गदर्शन में, बिरौल के इटवाशिव नगर पंचायत अंतर्गत सिहौल ग्राम के राजकीयकृत मध्य विद्यालय परिसर में एक विशाल मतदाता चेतना जन जागृति सभा का आयोजन किया गया।
यह सभा अंकुर एवं अम्बर जीविका महिला ग्राम संगठन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने मतदाताओं से भारतीय संविधान में प्रदत्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर राज्य के कुशल एवं जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाने का आह्वान किया।
“मतदाता सर्वोपरि है तथा एक-एक वोट अनमोल है। एक वोट से सरकार बनती है तथा बिखरती है। यह मौका पांच साल में एक बार आता है। प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर, जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय से अलग हटकर मतदान करे।”
उन्होंने जीविका दिदियां और कैडरों से घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रेरित करने और बूथ पर जाकर मतदान करने हेतु जागरूक करने का आग्रह किया।
नारों की गूंज और सामूहिक शपथ
क्षेत्रीय समन्वयक मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा का शुभारंभ जोशपूर्ण नारों की गूंज से किया गया। प्रमुख नारों में शामिल थे:
“एक वोट देश के नाम, बूढ़े हो या नवजवान, सब मिल, चले करें मतदान।”
“सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।”
“पहले मतदान, फिर जलपान।”
सामुदायिक समन्वयक रंजीत कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा मतदाताओं के नाम जारी शत-प्रतिशत मतदान हेतु संदेश-पत्र को पढ़कर सुनाया, जिसके बाद उपस्थित सैकड़ों जीविका की ‘स्वीप दूत’ दिदियों को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
सैकड़ों दिदियों ने निकाली जागरूकता रैली
अंकुर वीओ की अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में जीविका दिदियाँ ने विद्यालय परिसर से सिहौल ग्राम के टोले और मुहल्ले तक एक प्रभावशाली जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान दिदियाँ निम्नलिखित नारों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान का संदेश देती दिखीं:
“सारे काम छोड़ दो वोट दो वोट दो।”
“जन-जन को संदेश दो वोट दो वोट दो।”
“बूढ़े हो या नवजवान, सभी चलो करें मतदान।”
इस महत्वपूर्ण मतदाता चेतना जन जागृति सभा को सफल बनाने में काजल कुमारी, अनुपम कुमारी, लक्षमी कुमारी, सर्वजीत कुमार मांझी, नंदलाल यादव, कमली, पूनम देवी, राम पुकारी देवी, रानी देवी, संजीत देवी अनुरागी, मंजु देवी, बुधनी देवी, सजन देवी, ज्योति देवी, अनसु देवी, सुनील देवी सहित सैकड़ों जीविका दिदियाँ और कैडर सक्रिय रूप से मौजूद थे।