दरभंगा में अधिवक्ताओं का शोक: डरहार निवासी रवीन्द्र नारायण चौधरी और मिर्जापुर निवासी जीव नारायण झा का निधन, सूचना मिलते ही वकीलों में छा गई मायूसी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता /
नहीं रहे डरहार गाँव निवासी अधिवक्ता रबीन्द्र नारायण चौधरी और दरभंगा नगर क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अधिवक्ता जीव नारायण झा ।इन दिनों अधिवक्ताओं के आकस्मिक निधन की सुचना मिलते हीं वकीलों में शोक छा गई।इनके निधन पर शनिवार को वकालतखाना भवन में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई।
सर्वप्रथम वकीलों ने मृतात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।मौके पर अधिवक्ता कौशर इमाम हाशमी ,जीतेन्द्र नारायण झा , अरुण कुमार चौधरी , शिव शंकर झा ,रतन कुमार झा “बब्लू” ,सोहन कुमार सिन्हा, बृजनंदन प्रसाद ने अपने हर दिल अजीज अधिवक्ता द्वय से जुड़े संस्मरण साझा कर भावूक हो उठे।अधिवक्ता रबीन्द्र नारायण चौधरी डरहार गाँव में जन्म लेकर वकालत पेशा में आकर बिहार के वकिलों के हक हकूक के लिए युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के आह्वान पर पटना और दरभंगा जेल भी गये थे।
