किशनगंज में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लौचा हाट मैदान में प्रस्तावित जनसभा भी खराब मौसम के चलते स्थगित कर दी गई है।

लगातार हो रही बारिश से जिले की सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही लगभग ठप है। शहर की मुख्य सड़कों पर भी सन्नाटा है। और लोग अपने घरों में कैद। निचले इलाकों में पानी घरों में 2 फीट घुस गया है।

सड़कों पर पानी जमा होने से फंस रहे दोपहिया-चारपहिया वाहन

बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज शहर और कोचाधामन सहित कई क्षेत्रों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर पानी जमा होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

भारी बारिश का असर शिक्षा और कार्यालयों पर भी पड़ा है। जिले के अधिकांश स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति नगण्य रही। बाजार बंद हैं और दुकानें सुबह से खुलने का इंतजार कर रही हैं।

निर्दलीय नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की जनसभा आज दोपहर में होने वाली थी, जिसमें

सुरक्षा और सुविधा के चलते टली जनसभा, जल्द नई तारीख

हजारों समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद थी। उनके कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जनसभा की नई तारीख शीघ्र घोषित की जाएगी।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तूफान ‘मोंथा’ का असर बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सबसे अधिक दिख रहा है। किसान खरीफ फसलों को नुकसान होने की आशंका से चिंतित हैं।