रूट इस प्रकार है: दिनकर गोलंबर → नाला रोड → ठाकुरबाड़ी रोड → बारी पथ → बाकरगंज → गांधी मैदान के पास रोड शो उद्योग भवन में समाप्त होगा।
इसके अगले दिन, 3 नवंबर को पीएम मोदी कटिहार में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी तारकिशोर प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर 3 बजे कटिहार पहुंचेंगे। भसना के पास सभा स्थल तैयार किया गया है, जहां हेलीपैड का निर्माण भी किया जा रहा है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।