डीएम के निर्देश पर चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की अपील।
पूर्णिया में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, रेणु जीविका प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान के आह्वान पर 31 अक्टूबर 2025 को एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का मुख्य नारा ‘पहले मतदान फिर जलपान’ था। यह रैली संस्थान के परिसर से शुरू होकर स्थानीय मोहल्लों में घूमी और वहीं समाप्त हुई। इसमें 100 से अधिक जीविका दीदियों के साथ-साथ कई परियोजना कर्मियों ने भी भाग लिया। आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर, इस रैली के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की गई।
दीदियों ने सभी नागरिकों से मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। इस गतिविधि में जिला इकाई से जिला परियोजना प्रबंधक श्री ओम प्रकाश मंडल, मानव संसाधन प्रबंधक श्री नीरज प्रसाद और प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुनील कुमार सहित रेणु प्रशिक्षण संस्थान की कई दीदियाँ शामिल थीं। विभिन्न नारों के जरिए दीदियों ने मतदाताओं से 11 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर पहले मतदान करने और फिर जलपान करने का आग्रह किया।
