मतदाता जागरूकता में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की भागीदारी , दरभंगा प्रशासन की नई पहल
मतदाता जागरूकता में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की भागीदारी , दरभंगा प्रशासन की नई पहल
मतदाता जागरूकता में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की भागीदारी , दरभंगा प्रशासन की नई पहल
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने हेतु जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा व्यापक SVEEP कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार प्रशासन का लक्ष्य आगामी चुनाव में 80% से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है।
मतदान दिवस में अब केवल सात दिन शेष हैं — मतदान 6 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसी क्रम में आज से जिले के जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेताओं की सहभागिता के साथ नया मतदाता जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है।
इस अभियान के तहत PDS विक्रेता अपने उपभोक्ताओं को मतदान के महत्व, मतदाता सूची में नाम की जांच, नए मतदाता पंजीकरण तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करेंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने सभी विक्रेताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में योगदान दें।