गायघाट में जदयू प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान: गांवों में जनता का लिया आशीर्वाद,- मां की विकास कार्यों को गिनाया

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू के प्रत्याशी कोमल सिंह ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों गांवों का दौरा किया, जनता से सीधे संवाद स्थापित किया और समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त किया। संबोधन के दौरान अपनी मां के विकाश कार्यों को गिनाया।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को देखा है और अब वे समझ रहे हैं कि ऐसे नेता का चयन करना चाहिए जो जनता का सम्मान करे और विकास को बढ़ावा दे। कोमल सिंह ने कहा, “अब समय बदल गया है। आज लोग शिक्षित और जागरूक हैं। नीतीश कुमार हमारे नेता के रूप में सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं।मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।

जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह बोले- हमारा लक्ष्य केवल सेवा और विकास है

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू समर्थित प्रत्याशी कोमल सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को केवटसा , बारूआरी , महेशवाडा , बठवारा, तेजौल, जहांगीरपुर सहित कई गांवों का दौरा कर जनता से समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधानसभा में मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। नेता से लेकर कार्यकर्ता तक धरातल पर उतरकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न तरह के हथकंडे अपनाते हुए विभिन्न तरह के लुभाने वादे के साथ मतदाताओं के गोलबंदी में जुट गए हैं