दरभंगा ,

अफवाह को लेकर आप उत्तेजित होते रहेंगे तो एक दिन यही अफवाह आपके लिये मुसीबत हो जाएगी ,इससे बचने की जरूरत हैं।दरभंगा पुलिस आम लोंगों से बार बार कह रही हैं कि अफवाहों से बचे लेकिन कुछ शरारती तत्वों की अफवाहों से  पुलिस की परेशानी बढ़ जाती हैं।अगर आप ऐसा करते हैं और पुलिस अपने पर आ जाती हैं तो इसके बाद दिन रात पुलिस और न्यायालय के चक्कर आपको काटने पड़ेंगे और आपकी तबाही उसी दिन से बढ़ जाएगी।किसी अफवाह से पहले सच्चाई से अवगत हो जाएं।
हुआ यूँ कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज मुहल्ले मे एक महिला की मौत बीमारी के कारण हो गई लेकिन अफवाह फैला दी गई कि महिला का किसी ने गला काट दिया हैं। फिर क्या था मुहल्ले के सेंकड़ों लोग घटना स्थल पहुंच गये और तरह तरह की बात करने लगे और पुलिस  की परेशानी भी बढ़ गई।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचे ,कई लोंगों ने खड़ी खोटी सुनाना शुरू कर दिया लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो एक एक कर लोग पैर छुपाकर भागने लगे।
दरअसल मों मुश्ताक की 49वर्षीय पत्नी करीब डेढ़ साल से बीमार चल रही थी। बताया जा रहा हैं कि चक्कर आने से वह अपने सीढ़ी से गिर गई। उसके सिर पर चोट लगी यही नहीं मुंह से भी खून निकल गया। सभी परिजन उक्त महिला को उठाकर डीएमसीएच ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अफवाह उड़ा दी गई कि महिला का गर्दन किसी ने काट दिया।
जब महिला के परिजन सामने आकर सच्चाई से लोंगों को अवगत कराया तो वहां हल्ला गुल्ला कर रहें लोग खिसक गये। लेकिन इस बीच स्थानीय पुलिस को लोंगों का कोपभाजन झेलना पड़ा।मामला बीती देर रात की हैं।