दरभंगा

विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही गांव मे विक्की कुमार की हत्या के मामले को पुलिस ने उदभेदन कर दिया था और यह उदभेदन महज चंद घंटों मे पुलिस ने किया था । वहीं इस कांड मे बचे एक अपराधी को भी विशनपुर थाना की पुलिस ने धर दबोचा हैं ॥थानाध्यक्ष की इस कारवाई से चर्चा का विषय बन गया हैं।
विशनपुर थानाध्यक्ष अकमल खुर्शीद की अगुवाई मे थाने की पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के डीलाही गांव निवासी स्व सत्तो शर्मा के पुत्र सुधीर कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया हैं एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी हैं। पुलिस के पूछताछ मे सत्तो ने इस अपराध की घटना मे संलिप्तता स्वीकार कर लिया हैं। थाना अध्यक्ष अकमल खुर्शीद ने बताया कि इस हत्या को लेकर मृतक के परिजन करण दास के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी( 61/23)दर्ज की गई थी ,इसी आलोक मे पुलिस ने अनुसंधान करते हुये सुधीर को धर दबोचा।

इस हत्याकांड मे घटना के तुरंत बाद पुलिस ने एक अपराधी को पकड़कर जेल भेज दिया था ,इस बाबत नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी भी दी थी।पुलिस ने इस कांड मे शामिल दूसरे अपराधी को भी पकड़ लिया हैं।थानाध्यक्ष ने कहा कि विधिवत कारवाई की जा रही हैं।नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के नेतृत्व मे प्रत्येक थाने की पुलिस गंभीर मामलों मे बेहतर काम कर रही हैं।इस कारण आमजनों मे पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ रहा हैं