हाजीपुर एक संवाददाता
वैशाली जिला की पुलिस शराब के बरामदगी को लेकर लगातार कारवाई कर रही हैं और पुलिस को सफलता भी मिल रही हैं।
कहते हैं कि कभी कभी पुलिस का तुक्का काम कर जाता हैं लेकिन यह काम तब करेगा जब डयूटी के प्रति ईमानदार हो और कुछ बेहतर करने की इच्छा हो।कुछ करने की यही चाहत ने सराय पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल करा दी और शराब से लदा पूरा ट्रक पुलिस ने बरामद कर लिया।
घटना देर रात की हैं। सराय थाने की पुलिस सड़क पर खड़ी थी। सड़क से गाड़ियों का आना जाना लगा था। इसी बीच पुलिस ने एक ट्रक को रोका और पूछताछ शुरू की। पुलिस को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ हैं। ट्रक का डाला खोला और चेक करना शुरू किया तो पूरा ट्रक शराब से लदा हुआ था। पुलिस ने वाहन को कब्जे मे लेकर थाने लाया हैं। चालक से पूछताछ की जा रही हैं। ट्रक को खाली कराया जा रहा हैं। पुलिस का कहना हैं कि ट्रक खाली करने के बाद पता चल पाएगा कि उसमें कितनी मात्रा मे शराब हैं।
वहीं दूसरी और वैशाली एसपी के निर्देश पर बेलसर ओ0पी0 पुलिस ने जारंग गांव के पास से अंग्रेजी शराब के ट्रक को जब्त किया हैं साथ ही दो लोंगों को गिरफ्तार किया गया हैं। वेस्ट बंगाल नंबर के ट्रक से यह शराब लाया जा रहा था।बरामद शराब की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।पुलिस गिरफ्तार दोनो शराब कारोबारी से पूछताछ कर रही हैं।

शराब माफियाओं का दिमाग देखिये ट्रक के शीशा पर आर्मी ड्यूटी लिख कर, सराय थाना इलाके में लाया गया था लेकिन पुलिस ने शराब सहित ट्रक को पकड़ लिया।