प्रो. विनय कुमार चौधरी बोले–अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई,मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा
प्रो. विनय कुमार चौधरी बोले–अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई,मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा
प्रो. विनय कुमार चौधरी बोले,अफवाह फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई,मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
राजग गठबंधन समर्थित जदयू प्रत्याशी प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने कहा है कि चुनाव के दौरान कुछ लोग जानबूझकर गलत अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ अब मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रो. चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया को बताया कि उनकी जीत सुनिश्चित है और इस बार वे पिछले चुनाव से तीन गुना अधिक मतों के अंतर से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन के पक्ष में चल रही प्रचंड लहर से घबराकर महागठबंधन के कुछ स्वार्थी कार्यकर्ता अनर्गल आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कृत्य पूरी तरह से अनुचित और निंदनीय है,और इसके खिलाफ वे न्यायालय का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी को फायदा पहुँचाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ केंद्रीय विद्यालय को हायाघाट ले जाने की झूठी बात फैलाई है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है,तो वे सबूत पेश करें कि कौन-सा केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत हुआ था और उसे कहाँ ले जाया गया। उसमें मेरी क्या भूमिका रही,यह स्पष्ट किया जाए। इसी तरह उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बहेड़ा से जुड़ी एक और अफवाह का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह कहना गलत है कि उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र “चोरी” किया है। हकीकत यह है कि उस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सरकार द्वारा उन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है,निविदा फाइनल हो चुकी है और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। प्रो. चौधरी ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व चुनावी नुकसान पहुँचाने के इरादे से अफवाहें फैला रहे हैं,जिसके खिलाफ उन्होंने 50 लाख रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। उन्होंने साथ ही सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता और व्यूज़ के लिए गलत खबरें चलाने वालों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे भ्रामक समाचार प्रसारित करने से बचें,अंत में प्रो. चौधरी ने राजद प्रखंड अध्यक्ष नीलांबर यादव से कहा कि वे ‘जागू मैथिल’और ‘बेनीपुर न्यूज़’प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें,अन्यथा उनके खिलाफ भी कानूनी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।