लहेरियासराय पुलिस की बड़ी उपलब्धि : हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस किया बरामद।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर बाकरगंज स्थित एक घर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है,थाना पुलिस की इस कारवाई से अपराधियों के बींच हड़कंप हें।

सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि सैदनगर बाकरगंज निवासी राजन ठाकुर, पिता स्वर्गीय बाल गोविन्द ठाकुर, अपने घर पर अवैध हथियार रखे हुए है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष ने छापेमारी दल गठित कर उक्त घर पर रेड मारा।

छापेमारी के दौरान राजन ठाकुर के कमरे से एक देशी पिस्टल और मैगजीन में भरी हुई पाँच जिंदा कारतूस बरामद की गई। पुलिस ने मौके से हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुष्टि करते हुये  बताया कि बरामद हथियार की जांच की जा रही है और इसके स्रोत का पता लगाने के लिए राजन ठाकुर से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।

इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।